फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के सभी कार्य 25 सितंबर तक करें पूरा : डीआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे प्रयागराज रेलवे मंडल प्रबंधक मोहित चंद्रा ने सोमवार की सुबह विंध्याचल स्टेशन पर पहुंच कर निरीक्षण किया। वह टावर वैगन से सुबह 9:30 बजे विंध्याचल स्टेशन पर रेलवे के सभी कार्यों को 25 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने प्लेट फार्म एक पर पश्चिम छोर से पूर्वी छोर तक हो रही सभी तैयारियों को देखा। सर्कुलेटिंग एरिया में बन रहे यात्री टीन शेड को भी 25 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिया। आगामी नवरात्र को लेकर डीआरएम ने आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए शौचालय, पेय जल, सुरक्षा संबंधित दिशा निर्देश दिया। इस दौरान रेलवे के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। स्टेशन अधीक्षक अवधेश श्रीवास्तव, आरपीएफ इंचार्ज विवेक त्रिपाठी, दिनेश सहित जीआरपी के जवान रह। इसके बाद मिर्जापुर स्टेशन से होते हुए चुनार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें