फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सभी परियोजनाओं को समय से करें पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजनाओं को किसी भी दशा में निर्धारित समय में पूरा कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

ये बातें अधीक्षण अभियंता नलकूप मंडल अश्वनी कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को लघु डाल नहर प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कहीं। लघु डाल नहर प्रखंड कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता ने अभिलेखों के रखरखाव का अवलोकन किया। इस दौरान विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंताओं को निर्देश दिया कि साइट पर मौजूद रहकर परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बैठक कर पटिहटा पंप कैनाल व हरगढ़ में प्रस्तावित परियोजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान अधिशासी अभियंता दिलीप सोनकर के अलावा सभी सहायक अभियंता व अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें