फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई करने पर थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के गौरवां गांव में मंगलवार की देर शाम को एक युवक की पिटाई करने से वह घायल हो गया। युवक ने थाने में तहरीर देकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने पीटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र निवासी बुद्धसेन कोल ने बताया कि वह मंगलवार की शाम को पांच बजे अपनी पिकअप लेकर गल्ला खरीदने जा रहा था। वह गौरवां गांव में पहुंचा था कि गांव निवासी पांच-छह लोगो आए और गाली देकर पिटाई करने लगे। गाड़ी में भी तोड़-फोड़ किया। शोर होने पर लोगों के पहुंचने पर पिटाई करने वाले भाग गए। पीड़ित ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें