फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुई प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को कोविड-19 महामारी का पर्यावरण पर प्रभाव, तथा स्लोगन एवं ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संध्या प्रथम, सिद्धार्थ द्वितीय, सौम्या तृतीय रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में 45 बच्चों ने प्रतिभागिता की। जिसमें इच्छा पांडे प्रथम, सार्थक सिंह द्वितीय, अनुराग तृतीय घोषित किए गए। जिला विज्ञान क्लब के द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता के कार्यक्रम में दूसरे दिन ऑनलाइन स्लोगन, एवं ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं वैज्ञानिक व्याख्यान कार्यक्रम में 67 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। वैज्ञानिक व्याख्यान में विशेषज्ञ के रूप में पर्यावरणीय वैज्ञानिक डॉक्टर एनके सिंह, सुशील कुमार पांडेय एवं पर्यावरण विज्ञान में शोध छात्रा आरती सिंह रही। डॉक्टर एनके सिंह ने कहा कि कोविड-19 का वायरस मनुष्य और प्रकृति के बीच पैदा हुए प्राकृतिक असंतुलन का परिणाम है। जिला समन्यवक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि शहरीकरण और औद्योगीकरण का विस्तार होने से खनिज संपदा घटी है और वन क्षेत्र का दायरा सिमट गया है। ग्लोबल वार्मिंग से जैव विविधता को नुकसान पहुंचता है। पर्यावरण के बिना मानव जीवन अकल्पनीय है। शोध छात्रा आरती सिंह ने कहा की कोविड-19 की वजह से मानव जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त एवं प्रभावित हुआ वहीं दूसरी तरफ यह प्रकृति के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह पारिस्थितिकी तंत्र, प्रकृति एवं पर्यावरण के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें