फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शिका अव्वल, अदिती द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। नगर पालिका एवं सेंटर फार साइंस एंड एनवायरनमेंट द्वारा कोविड - 19 के दृष्टिगत कराये गये पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार की शाम घोषित हुआ। पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद की अध्यक्षता में सीएसई द्वारा किये गये जूम कोविड कांफ्रेंस मीटिंग में यह परिणाम घोषित किया गया। पेन्टिंग प्रतियोगिता में श्रेणी एक में 5 वर्ष से 9 वर्ष के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें दर्शिका सिंह प्रथम, अदिती प्रजापती दितीय व जिज्ञासा,श्रेयश श्रीवास्तव एवं दर्पण सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रेणी दो में 10 वर्ष से 14 वर्ष के प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें आयुषी चौधरी ने प्रथम, आयुश चौधरी दितीय व मुक्ता मिश्रा, श्रेयान्श सिंह एवं तस्मिया बेगम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रेणी तीन में 15 वर्ष से 18 वर्ष के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें सना अंसारी प्रथम, आस्था सिंह दितीय व आस्था गुप्ता, कान्वही हिनऔती एवं सुप्रिया राव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।स्लोगन प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ चार स्लोगन को चुना गया। जिसमे श्रुति सिंह, रुचि मौर्या,राधिका प्रजापति एवं आश्का गुप्ता का नाम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों में शामिल हैं। सेंटर फार साइंस एंड एनवायरनमेंट के प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2500, दितीय को 1000 व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 500 रूपया का नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र अधिशासी अधिकारी द्वारा कोई तिथि निर्धारित कर उन्हें प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें