फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भारत नेट से ग्राम पंचायतों तक पहुंची संचार सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारत संचार निगम लिमिटेड की भारत नेट योजना के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में ओएफसी (आप्टिकर फाइबर केबल) पहुंंचाई जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा लोगों को मिलेगी। अब तक जिले की 50 ग्राम पंचायतों को इससे जोड़ा जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को आय, जाति, निवास व खतौनी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए पहले तहसील या ब्लाक तक आना पड़ता था लेकिन अब ग्राम पंचायतों में इसकी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए दूरसंचार विभाग ने जिले के सभी 809 ग्राम पंचायतों तक ओएफसी पहुंचा दी है। लेकिन कनेक्शन इसमें से मात्र 50 का ही हो सका है। इसका कारण यह है कि केबल तो पहुंचा दी गई है लेकिन भौतिक संसाधन मसलन कंप्यूटर, प्रिंटर व उसके लिए आपरेटर की व्यवस्था तो विभाग को करनी है। इसलिए जहां से मांग आई वहां पर कनेक्शन दे दिया गया है। बताया जा रहा है कि इससे नेट की गति काफी तीव्र होती है जिससे सर्वर की समस्या प्राय: नहीं होती। दूरसंचार विभाग के आप्टिकल फाइबर प्रकोष्ठ के उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि अधिकांश जगहों तक उनकी ओएफसी पहुंच गई है। अब यदि ग्राम पंचायत संसाधन की व्यवस्था कर उसकी मांग करता है तो उनको तत्काल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जलजीवन मिशन के चलते पटेहरा, मड़िहान व एकाध अन्य विकास खंडों में केबल क्षतिग्रस्त हुई है। उसके लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें