मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को मड़िहान थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी के साथ कांबिंग की। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों हरदी कला, सिकटही में सघन कांबिंग की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संदिग्ध संभावित स्थानों को सर्च करते हुए संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। जनता से संवाद कर स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली। काबिंग में प्रभारी निरीक्षक मड़िहान राजकुमार सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक, चौकी प्रभारी पटेहरा आदि रहे। इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया। आर्मरी का निरीक्षण भी किया। सायरन की क्रियाशीलता देखी गयी। इसके बाद शस्त्रागार में शस्त्रों के रखरखाव व सफाई के लिए निर्देश दिया। आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों व अभिलेखों की जांच की।