फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा करने पर मिला मेहनताना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अव्यवस्था का बोलबाला रहा। मतगणना में रही सही कसर पूरी हो गई। यहां तक कि पारिश्रमिक के लिए भी मतगणना कार्मिकों को टाला जाता रहा। जब हंगामा हुआ तो लाइन लगाकर मेहनताना दिया गया। सोमवार को राजकीय पालीटेक्निक व अदलहाट में यही स्थिति रही।
विज्ञापन

सिटी विकास खंड का मतगणना केंद्र बथुआ स्थित राजकीय पालीटेक्निक परिसर में बनाया गया था। रविवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह आठ बजे तक मतगणना करने वाले कार्मिक जब ड्यूटी कर निकले तो पारिश्रमिक के लिए मांग की। इस पर कहा गया कि शाम को आकर ले जाइएगा। इस पर कार्मिकों ने आक्रोश जताया। कहा कि इसके पूर्व तो पारिश्रमिक टेबल तक पहुंचाया जाता था। पारिश्रमिक लेने वह फिर से मतगणना केंद्र आएंगे। हो सकता है कि उसके पहले ही उनको गेट से ही भगा दिया जाए। वैसे भी उनकी ड्यूटी पूरी हो गई है। उनका पारिश्रमिक दिया जाए। जब काफी शोर शराबा होने लगा तो कर्मचारियों को लाइन में लगाकर पारिश्रमिक दिया गया। पहले तो पारिश्रमिक देने के लिए शाम को बुलाया जा रहा था लेकिन कर्मचारियों के शोर मचाने पर लाइन लगाकर पैसा दिया गया। अदलहाट, विकास खंड जमालपुर के मतगणना केंद्र अदलहाट पर सोमवार की सुबह ड्यूटी से छूटे मतगणना कर्मियों को पारिश्रमिक न मिलने पर उन्होंने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि हम लोग इस कोरोना महामारी के बीच ड्यूटी कर रहे हैं। जब की शासन का आदेश था कि मतगणना केंद्र के सभी कमरों को सैनिटाइज कराया जाएगा।
परंतु यहां किसी कमरे को सैनिटाइज नही किया गया। उन लोगों की ड्यूटी समाप्त हो चुकी है। प्रभारी बीडीओ मनीष रघुवंशी का कहना था कि प्रत्येक मतगणना कक्ष में ही पारिश्रमिक दिया जाएगा। काफी जद्दोजहद के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी चुनार सुशील कुमार यादव व थाना प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह के समझाने बाद उन्हे सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान दिए बिना लाइन मे खड़ा कर पारिश्रमिक का भुगतान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें