पटेहरा। थाना संतनगर अंतर्गत बनकी के महमदवा गांव में पारिवारिक विवाद में कैलाश विश्वकर्मा (50) की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। गांव निवासी कैलाश घरेलू कलह के साथ आर्थिक तंगी से त्रस्त थे। शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जीवनलीला समाप्त कर ली।प्रधान प्रतिनिधि दीपक पटेल ने बताया कि कैलाश की माली हालत खराब थी। वह मनरेगा से परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार दोपहर हालत बिगड़ी तो पीएचसी पटेहरा ले जाया गया । जहां हालत गंभीर देख एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया पर इलाज के दौरान देर शाम को मौत हो गई। परिवार में चार बेटे और एक बेटी है। इसमें दो बेटों के साथ बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी कृष्णावती पुत्र अनिल,रोहित ,राहुल का रो रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि विषाक्त सेवन से व्यक्ति की मौत हो गई।