फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मण्डलायुक्त ने किया सौ बेड के क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने मंगलवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल के साथ नटवां स्थित सैमफोर्ड स्कूल में बनाये जाने गए एल-वन के लिये सौ बेड का क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने आक्सीजन, बेड, किचन आदि के बारे में बिंदुवार जानकारी ली। साथ ही छोटी-छोटी कमियों को दूर करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने सिटी विकास खंड में बनाये गये शेल्टर होम तथा कम्यूनिटी किचन का भी निरीक्षण किया। कम्यूनिटी किचन से तहसील लालगंज क्षेत्र में गरीबों व असहाय तथा लाकडाउन से परेशान लोगों में वितरण के लिये जा रहे भोजन की गुणवत्ता को भी देखा। आयुक्त ने विकास खंड के कम्यूनिटी किचन के लिये बनाये गये फूड स्टोर का भी निरीक्षण किया। वहां पर रखे गये सरसों के तेल, सब्जी मसाला, चावल, आटा व आलू आदि का निरीक्षण किया तथा कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि किचन से ताजा खाना जाये तथा ब्रांडेड कंपनियों के सामानों का प्रयोग किया जाय। उन्होंने कमियों को दूर करने का भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दियां। इस दौरान जिलाधिकारी सशील कुमार पटेल, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, विकास खंड अधिकारी सिटी के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें