मिर्जापुर। मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी व पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने छठ पर्व पर घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग कराने, कानून, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिन घाटों पर पानी अधिक है। वहां पर मजबूत बैरिकेडिंग करा दिया जाए। साथ ही नाव, गोताखोर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी घाटों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए ।