फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लापरवाही बरतने पर 21 बीएलओ पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। उपजिलाधिकारी मड़िहान अविनाश कुमार ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में 21 बीएलओ पर कार्रवाई के लिए आदेश दिए। वह सोमवार को तहसील सभागार में मतदाता पुनरीक्षण कार्य की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान 21 बूथ लेबल अधिकारियों की प्रगति रिपोर्ट शून्य पाए जाने पर फटकार लगाई और कार्रवाई के लिए विभाग के साथ जिला प्रशासन को लिखा।
विज्ञापन

इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले बूथ संख्या 17, 119, 126, 195, 207, 260, 287, 294, 317, 318, 334, 344, 350, 362, 412 समेत 21 बूथ लेबल अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है। उपजिलाधिकारी मड़िहान अविनाश कुमार ने बताया कि बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की लिए जिला प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है, इसके बाद उन्होंने धीमी प्रगति वाले कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में प्रगति रिपोर्ट में सुधार नहीं हुआ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें