मिर्जापुर। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में आनलाइन मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
दीपावली के अवसर पर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुये मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली पर पटाखों की बिक्री पर भी विशेष नजर रखी जाय। शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों पालन सुनिश्चित कराया जाये। कहा कि पर्व के दृष्टिगत सभी चिकित्सालयों में इमरजेंसी सेवा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर इमरजेंसी व्यवस्था पूरी तरह से सक्रिय रहे। बैठक में आईजी विंध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, सोनभद्र डीएम एस राजलिंगम, भदोही की डीएम राजेन्द्र प्रसाद के अलावा तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी के अलावा मंडलीय अधिकारी जड़े रहे।
अन्य योजनाओं की भी हुई समीक्षा
मिर्जापुर। मंडलायुक्त ने कर एवं करेत्तर राजस्व संग्रह, राज्य भूजल संरक्षण मिशन, भू-माफिया तथा अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों का निस्तारण, राजस्व वादों का निस्तारण चकबंदी वाद, खनन पट्टों की स्थिति, नहरों में टेल तक पानी, नई सड़कों का निर्माण-चौडीकरण की प्रगति, सेतुओं के निर्माण की प्रगति, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना, टीकाकरण, मुख्य मंत्री निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने की प्रगति, चिकित्सकों की उपलब्धता, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम, अधूरे निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण की स्थिति, आपरेशन कायाकल्प, के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों की प्रगति, अमृत योजना, अपशिष्ट प्रबंधन स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण, मनरेगा, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, छात्रवृत्ति, पेंशन, शादी अनुदान, कन्या सुमंगला योजना आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की प्रगति, आदि की बिन्दुवार समीक्षा की। इस अवसर पर अपर आयुक्त, संयुक्त विकास आयुक्त व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।