फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्रारंभ : रोली तिलक और माल्यार्पण से होगा विद्यार्थियों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
- आज से शुरू होगा परिषदीय विद्यालयों का नया सत्र, विद्यालय का प्रवेशद्वार सजेगा, एमडीएम में बनेंगे पकवान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले मेंं एक अप्रैल से परिषदीय विद्यालयों का नया सत्र शुरू होने जा रहा है। पहले दिन नवप्रवेशित और अन्य विद्यार्थियों का विद्यालय में आगमन पर रोली तिलक और माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया जाएगा। बच्चों के साथ ही अभिभावकों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षक नई पुस्तकों का भी वितरण करेंगे। वर्तमान मेंं 1809 विद्यालयों में 229000 बच्चे नामांकित हैं।
विज्ञापन

इसी के साथ ही स्कूल चलो अभियान भी शुरू हो जाएगा। पहले दिन स्कूल चलो रैली निकालने की योजना है। इसे जिलाधिकारी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अन्य अधिकारियों के साथ बीएसए, सभी बीईओ व विद्यालयों के बच्चे रैली में शामिल होंगे। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि पहले दिन सभी विद्यालयों में निर्देश दिया गया है कि बच्चों का स्वागत किया जाए। विद्यालय के मुख्यद्वार को सजाया जाए। साथ ही एमडीएम में पकवान बनाएं जिससे बच्चों को किसी उत्सव का एहसास हो। साथ ही शिक्षक विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें