फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आओ, शहीदों के नाम पर कल करें रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आप का एक यूनिट रक्त चार लोगों की जान बचा सकता है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इसलिए आप कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई रक्तदान कर नेक पहल कर सकते हैं।
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 26 जुलाई को मंडलीय अस्पताल के रक्तदान केंद्र में 10 बजे से शाम पांच बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जरूरतमंदों का जीवन बचाने की मुहिम में हर कोई शामिल हो सकता है। रक्तदान करने वाले को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष कारगिल विजय दिवस पर शहीदों की याद में रक्तदान शिविर लगाया जाता है। इसका उद्देश्य यह है कि अस्पतालों में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को इलाज के दौरान उस समय भी खून मिल सके, जब उनके पास कोई डोनर नहीं रहता है। रक्तदान केंद्र के जनसंपर्क अधिकारी रामकुमार गुप्ता ने बताया कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की समस्या नहीं होती बल्कि लाभ पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें