फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाबा सिद्धनाथ दरी में काॅबिंग अभियान चलाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नजर मंगलवार को बाबा सिद्धनाथ दरी के दुर्गम जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी की ओर से काॅबिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन

सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवानों ने घंटों सिद्धनाथ दरी व आसपास के घने जंगलों की निगरानी की। इस दौरान पुलिस टीम ने जंगलों में छिपे संदिग्ध ठिकानों, गुफाओं और आवागमन के रास्तों की गहनता से पड़ताल की। अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर अंकुश लगाना और अपराधियों में भय पैदा करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें