फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 02 Feb 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कछवंा थाना क्षेत्र के केवटावीर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंप कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि क्षेत्र के अगियावीर गांव के लोगों ने रविवार की दोपहर अरुण को गंगा में डुबोकर मार डाला था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं की। 

केवटावीर गांव निवासी झब्बू मांझी के साथ गांव के भारी संख्या में ग्रामीण सोमवार की दोपहर जिला मुख्यालय पहुंचे और हत्यारोपियो को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 कहा कि उनका बेटा अरुण बिंद क्षेत्र के अगियावीर गांव निवासी एक व्यक्ति की ट्रक चलाता था। रविवार को वह ट्रक लेकर अपने मालिक के यहां आया था।

इसी दौरान किसी बात को लेेकर अरुण व मोटर मालिक के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर उसके ऊपर हमला बोल कर मार डाला। इसके बाद शव को गंगा में ले जाकर फेंक दिया।

मामले की जानकारी होने पर जब वह लोग शव लेने पहुंचे तो आरोपियों ने मेरे अन्य पुत्रों पर लाठी डंडा से हमला बोल दिया। जिसमें मेरा पुत्र गोपाल, अभिषेक व शशिकांत समेत अन्य लोग घायल हो गए।

 पुलिस को मामले से अवगत कराया गया तो फोर्स पहुंची। बाद में पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया।  उधर वंदेमातरम ग्रुप ने भी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

 इस दौरान अवधेश निषाद, मालती बिंद, शिवानंद निषाद, त्रिलोकी साहनी, आनंद बिंद, गोविंद बिंद, लालचंद्र, आशीष बिंद के साथ ही काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें