फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर कर्मचारियों का प्रदर्शन

Mon, 30 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण में सिटी ब्लाक के अघौली में मारपीट की घटना पर लेखपाल और ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने पर कर्मचारी रविवार को भड़क उठे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में कर्मचारियों ने रविवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 कर्मचारियों ने मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह को पत्रक सौंपकर निलंबन की कार्रवाई वापस लेने की मांग किया। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर निर्वाचन कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी।जिलाध्यक्ष लल्लू तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों के बीच हुए आपसी विवाद में छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर रहा है।

 परिषद इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सदर एसडीएम ने कर्मचारियों की समस्या पर वार्ता करने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने निलंबित किए गए कर्मचारियों का निलंबन आदेश 24 घंटे में वापस नहीं लिया गया तो कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


 उन्होंने निलंबन वापस नहीं होने पर निर्वाचन कार्य के बहिष्कार की चेतावनी भी दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कार्य बहिष्कार के बारे में सभी तहसीलों और ब्लाकों को जानकारी दिया है। जिला मंत्री विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रहा है।

 उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ अन्याय किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान राकेश तिवारी, विनोद मिश्र, धीरज किशोर सिंह, राजीव जायसवाल, कृष्ण शंकर सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें