फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीखड़ में कोल्ड स्टोरेज कृषि अर्थव्यवस्था में बनेगा मील का पत्थर : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। जिलाधिकारी ने जागृति स्वयं सहायता समूह और नवचेतना के समन्वय से स्थापित एक आधुनिक मिल्क आउटलेट का रविवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन बाद डीएम पवन कुमार गंगवार ने नवचेतना एफपीओ का भ्रमण कर निरीक्षण किया। डीएम ने वर्मीकम्पोस्ट (जैविक खाद) इकाई और कोल्ड स्टोरेज के कार्यों का अवलोकन के साथ ही मौजूद स्वयं सहायता समूह की दीदियों और प्रगतिशील किसानों से संवाद किया। कहा यदि एसएचजी और किसान एकजुट होकर काम करें तो सीखड़ ब्लॉक के उत्पादों को राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने समूह की महिलाओं को और अधिक सशक्त होने और उद्यमिता से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने उद्यान विभाग के सहयोग से तैयार पांच मीट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज का लोकार्पण भी किया। उद्यान निदेशक मेवाराम ने जिलाधिकारी को बताया कि सीखड़ क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र के किसान विशेष रूप से टमाटर और मिर्च जैसी जल्दी खराब होने वाली फसलों की शेल्फ लाइफ (भंडारण क्षमता) बढ़ जाएगी। जिससे किसानों को बाजार में बेहतर दाम मिल सकेंगे। जिलाधिकारी ने किसानों के हित में उद्यान विभाग के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें