कोहरे के आवरण से ढकी सरसों की फसल।- संवाद।
मिर्जापुर। रविवार की सुबह दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। रविवार को सुबह सात बजे तक मौसम साफ रहा अचानक शुरू हुए कोहरे से धरती कोहरे के आवरण से ढक गई। दिन में ढाई घंटे तक कोहरा छाया रहा। उधर कोहरे के चलते फसलों में पाले की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया एक, दो दिनों तक कोहरे की संभावना है। ऐसे में किसान फसलों में हल्की नमी बनाएं रखें। आने वाले दिनों में छिटपुट बादल दिखेंगे लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह और शाम कुछ देर के लिए कोहरा दिखेगा बाद में धूप होगी।