फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पीएम मोदी को हटाने की साजिश', दिनेश शर्मा बोले- कॉकरोच जैसी ताकतें देश को पहुंचा रहीं नुकसान; सियासी हमला

Thu, 28 May 2026 01:34 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद ने विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कॉकरोच गंदी और सीलनयुक्त जगहों से निकलते हैं तथा मानव समाज को नुकसान पहुंचाते हैं। उनके बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
कॉकरोच को लेकर दिनेश शर्मा ने किया सियासी तंज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics: कॉकरोच गंदे व सीलन युक्त जगहों से निकलते हैं और मानव समाज को क्षति पहुंचाते हैं। यह देश के खिलाफ षड़यंत्र का हिस्सा है जो पाकिस्तान, बांग्लादेश व अन्य जगहों से पीएम मोदी को हटाने के लिए चलाया जा रहा है। यह कहना है प्रदेश पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा का। वे बुधवार को नटवां स्थित एक प्रतिष्ठान में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन


पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि अखिलेश यादव का कहना है कि जब प्रदेश में सपा की सरकार बन जाएगी तो केंद्र सरकार अपने आप ही गिर जाएगी तो उन्होंने कहा कि न नौ मन तेल होगा और न अखिलेश का सपना पूरा होगा। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है।

विंध्य कॉरिडोर व अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। इस मौके पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, बालेंदुमणि त्रिपाठी व अन्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी का पूजन करते पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा। - फोटो : संवाद
पुरानी वीआईपी मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मां के दर्शन के लिए विंध्याचल पहुंचे। पुराने वीआईपी मार्ग पर भाजपा पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन व आरती के बाद वह मंदिर की परिक्रमा किए। दर्शन चित्र सेन मिश्रा ने कराया। 

दिनेश शर्मा ने कहा कि मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहले संकरी गलियां थी। श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही थी। विंध्य कॉरिडोर बन जाने से लाखों श्रद्धालु दर्शन करके चले जाते हैं, पता नहीं चलता। मथुरा, काशी, विंध्याचल धाम, अयोध्या यह धार्मिक स्थलों के बहुत बड़े केंद्र बनने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बहुत बड़े आय का भाग है। मां सबके कष्ट का हरण कर हमारे उत्तर प्रदेश की उन्नति करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें