फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों की समस्याएं होंगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शनिवार को दोपहर बाद पेयजल संकट से जूझ रहे लहुरियादह गांव में जाकर वहां जल जीवन मिशन तथा रेन हार्वेस्टिंग के लिए कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां ग्रामीणों को उनकी समस्याएं सुनकर उसके समाधान का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए कराए गए प्राचीन कूप के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करने के बाद जल संचयन के लिए लहुरियादह में बनाई गई बंधी को भी देखा। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान के कार्यों की सराहना की। जिलाधिकारी द्वारा बंधी निर्माण की उपयोगिता के संबंध में पूछे जाने पर ग्राम प्रधान ने बताया कि इसमें बारिश के जल का संचय होने से मवेशियों तथा वन्य जीवों को पीने के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। साथ ही भूगर्भ जलस्तर भी ठीक रहेगा। जिलाधिकारी ने प्रधान को आगामी जुलाई माह में बंधी के आसपास पौधारोपण कराने का निर्देश दिया। ग्रामीणों द्वारा पेयजल समस्या का समाधान कराने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने दो महीने के अंदर पाइप लाइन के माध्यम से लहुरियादह गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था एनसीसी लिमिटेड के प्रबंधक राजेश सिन्हा से जल जीवन मिशन के कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रबंधक ने बताया कि काम तेजी से हो रहा है। मोटर पंप लगाने के बाद पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान ग्रामीण पार्वती, निर्मला, शिव कुमारी आदि ने जिलाधिकारी से पीएम आवास दिलाने की मांग की। इस पर उन्होंने बीडीओ को आवास योजना के लाभार्थियों की सूची में इन महिलाओं का नाम भी जोड़ने के लिए कहा। देवकली, बुट्टन देवी, शीला, निर्मला, पूनम, जगजीवन यादव, छोटे लाल आदि ने जिलाधिकारी से गांव में हाईस्कूल तथा सरकारी अस्पताल खोले जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पाइपलाइन से आपूर्ति शुरू होने तक ग्राम पंचायत की तरफ से गांव में आवश्यकता के अनुरूप टैंकर से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार, जल निगम के सहायक अभियंता अरुण प्रभाकर, एसडीएम भरत लाल सरोज, बीडीओ कुलदीप कुमार, एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता, सचिव सौरभ यादव, अमर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें