फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार्रवाई की खबर छपते ही उतर गए कोचिंग संस्थानों के बोर्ड

विज्ञापन
सोमवार को कोचिंग का लगा बोर्ड, फाइल फोटो
विज्ञापन
- नगर के कई कोचिंग संचालक गायब
विज्ञापन

मिर्जापुर। लखनऊ में कोचिंग संस्थान में आगलगी की घटना के बाद सोमवार को जिले में हुई प्रशासन की कार्रवाई के बाद कई कोचिंग संचालक रातोंरात बैनर होर्डिंग उतार कर गायब हो गए। सुबह बच्चे वहां पहुंचे तो कोई मिला ही नहीं।
सोमवार को प्रशासन ने सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह के नेतृत्व अभियान चलाकर दो कोचिंग संस्थान व चार डिजिटल लाइब्रेरी पर कार्रवाई की थी। कहा था कि जब वे अनापत्ति प्रमाणपत्र अग्निशमन विभाग से ले लें तो संचालन करें। इस कार्रवाई के बाद कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया। गलियों में चलने वाले कई कोचिंग रातोरात बंद हो गए। उनके संचालक बोर्ड हटाकर गायब हो गए। वासलीगंज की घास की गली में सोमवार तक कोचिंग का संचालन हुआ, बोर्ड लगा रहा लेकिन मंगलवार को बोर्ड ही गायब हो गया। इसी प्रकार कई जगहों पर यही स्थिति रही।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने बंद कराई 16 कोचिंग, दी चेतावनी
मिर्जापुर। सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने मंगलवार को दूसरे दिन भी कोचिंग संस्थानों की जांच का क्रम जारी रखा। मंगलवार को दूसरे दिन उन्होंने 16 कोचिंग संस्थानों को बंद कराया। चेतावनी दी कि यदि ये संस्थान फिर से खुले तो उनको सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के वासलीगंज, घंटाघर, रामबाग व स्टेशन रोड सहित नगर के अन्य कोचिंग संस्थानों की उन्होंने जांच की। इसमें से सभी के मानक पूरे नहीं थे। कहीं अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं थी तो कहीं पंजीकरण नहीं था। इन सभी का संचालन बंद कराकर उन्होंने चेतावनी दी। इसके साथ ही उन्होंने एक होटल व एक निजी अस्पताल की भी जांच की। उनको भी चेतावनी दी गई। भारी पुलिस बल के साथ प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी भी इस अभियान में शामिल रहे।

सोमवार को कोचिंग का लगा बोर्ड, फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें