फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मिर्जापुर में गरजेंगे CM Yogi: छानबे विधानसभा सीट के उप चुनाव लिए करेंगे जनसभा, देंगे जीत का मंत्र

Mon, 08 May 2023 09:22 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

मुख्यमंत्री, एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी के समर्थन में आज मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मिर्जापुर दौरा है। सीएम छानबे विधानसभा सीट के उप चुनाव लिए जनसभा करेंगे। दिन में करीब 12:45 पर सीएम लालगंज पहुंचेंगे। दोपहर 12:50 से 1:30 बजे तक अपना दल एस प्रत्याशी रिंकी कोल के लिए उपरौधा इंटर कॉलेज लालगंज में जनसभा करेंगे ।दो बजे अयोध्या के लिए करेंगे प्रस्थान।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: मास्को में काशी के सूरज यादव की गोल्डन चमक, मात्र दो मिनट में रूस के खिलाड़ी को किया चित
मुख्यमंत्री, एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। 
विज्ञापन

मंडलायुक्त के अलावा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दे चुके हैं। उधर, सभा स्थल पर वीआईपी व आम लोगों के वाहनों को खड़ी कराने के लिए स्टैंड की व्यवस्था कराई जा रही है। हेलीपैड व उसके आसपास के स्थल को सुरक्षित स्थान के रूप में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के साथ अन्य मंत्री और विधायक मंच पर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें