मिर्जापुर में हादसे के बाद मौजूद पुलिस के अधिकारी व अन्य
- फोटो : amar ujala
मुंबई से इनोवा बुक कर बिहार जा रहे सात श्रमिक शुक्रवार की भोर में लालगंज थाना क्षेत्र के बसई गांव के पास सड़क किनारे सो रहे थे। रात में डंपर ने उन्हें कुचल दिया। जिसमें तीन की मौत हो गई। घटना के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर हादसे पर शोक जताते हुए मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों आर्थिक मदद करने और घायलों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिए हैं। मृतकों के शव को एंबुलेंस से उनके घर तक भेजने के निर्देश दिए।