फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में दो दिन रहेंगे सीएम योगी: वाराणसी-आजमगढ़ दौरे के बाद दूसरे दिन करेंगे मिर्जापुर का दौरा

Mon, 24 May 2021 11:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी प्रदेश के कई जिलों में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की तैयारी का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम को देखते हुए वह 25 मई को मिर्जापुर जिले में आएंगे। 24 मई को सीएम वाराणसी और आजमगढ़ के दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मई को आजमगढ़ और वाराणसी के दौरे के बाद 25 मई को मिर्जापुर जिले में आएंगे। वे जिले में लगभग दो घंटा 35 मिनट रहेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के हेलीपैड पर 25 मई को सुबह 10:25 पर उतरेगा। उसके बाद वे सीधे इंटीग्रेटेड कोविड-19 कंट्रोल सेंटर जाएंगे। वहां निरीक्षण करने के पश्चात आयुक्त कार्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन


विंध्याचल मंडल के अन्य जिलों के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे  मुख्यमंत्री मीडिया से बात करेंगे। उसके बाद सिटी ब्लॉक के किसी एक गांव का निरीक्षण करेंगे। साथ ही किसी कोरोना संक्रमित के अभिभावकों से बात भी कर सकते हैं।

उसके बाद दोपहर एक बजे वे प्रस्थान के लिए फिर से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड को लौटेंगे। फिलहाल शासन की ओर से अभी 25 मई की दोपहर एक बजे तक का कार्यक्रम जारी किया गया है। उसके बाद के कार्यक्रम के बारे में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें