फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का मिर्जापुर दौरा: विंध्याचल धाम में किए दर्शन, शिक्षक सम्मेलन में सपा पर जमकर साधा निशाना

Thu, 15 Oct 2026 11:21 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर दौरे पर पहुंच गए हैं। विंध्याचल मंदिर में दर्शन के बाद जनसभा स्थल कालीखोह मोड़ पर पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन
विंध्याचल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की सुबह मिर्जापुर दौरे पर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर विंध्याचल के मोतिया झील हेलीपैड पर उतरा। सीएम मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर दर्शन- पूजन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री कालीखोह मंदिर मोड़ स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचे। यहां सीएम ने शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के स्नातक और शिक्षक प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।   

विज्ञापन


सीएम योगी ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को विजयी बनाकर विधान परिषद भेजने के लिए लोगों से अपील की। कहा कि सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दे रही है। प्रोजेक्ट अलंकार के पास जो कार्य कर पा रहे हैं या निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नौजवानों को नौकरी देने का काम कर रहे हैं इसके लिए आपके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि लगातार प्रयास किए हैं। तब यह सरकार उन चीजों को लेकर आई तभी कार्य आगे बढ़ पाया है।  

सपा पर सीएम ने जमकर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो आपकी आवाज उठा सके, आपके हाथों के संवर्धन की आवाज बन सके। शासन से उन योजनाओं को स्वीकृत कर सके जो आप तक पहुंच सके और अच्छा प्रतिनिधि जब आप चुनते हैं तो आपके सभी समस्याओं का समाधान होता है। वहीं गलत प्रतिनिधि चुनने से मानो समस्या का समाधान होने वाला भी हो तो उसके मार्ग में एक बैरियर खड़ा कर दिया है। समाजवादी पार्टी यही बैरियर है। मेडिकल कॉलेज ना बने इसके लिए इन लोगों ने व्यवधान पैदा करने का प्रयास किया। भदोही में विश्वविद्यालय में न बने इसके लिए व्यवधान पैदा किया। मां गंगा में मिर्जापुर में और भदोही में पुल का निर्माण हो या सोनभद्र में मेडिकल कॉलेज न बने इसके लिए भी व्यवधान पैदा करने का प्रयास सपा ने किया। 
विज्ञापन


एक झटके में इन बैरियर को उखाड़ करके बाहर कर देंगे
सीएम ने कहा यह सब विकास करना है तो फिर इनको बैरियर ही बने रहने दीजिए। चुनकर के मत भेजिए। इनके बैरियर को हम एक झटके में उखाड़ करके बाहर कर देंगे। अपने आप को तैयार होना होगा और बहन और भाइयों इसी के लिए आज हम सब आपके पास आए हैं। 23 अक्तूबर की तिथि विधान परिषद की शिक्षक विधान परिषद सीट के लिए वाराणसी खंड का चुनाव होने जा रहा है। वाराणसी में 9 जनपद हैं बलिया से लेकर के मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी समेत सभी जिलों में विकास के लिए अपने प्रयास को आगे बढ़ाना होगा। स्नातक और शिक्षक क्षेत्र के उम्मीदवारों को चुनकर विधान परिषद भेजने का काम करिए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें