फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीएम ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद उन्होंने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया। शारदीय नवरात्र में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन




निर्धारित समय से 20 मिनट विलंब से अपराह्न 3:10 बजे मुख्यमंत्री योगी का हेलिकाॅफ्टर मोतीझील मार्ग पर बने हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वह सड़क मार्ग से पुराने वीआईपी मार्ग पहुंचे। हाथों में माला-फूल और प्रसाद लेकर गणेश द्वार से होते हुए गर्भगृह पहुंचे और मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने मां को चुनरी व चांदी का छत्र चढ़ाया। उसके बाद परिक्रमा करते हुए मंदिर परिसर से बाहर निकले। सीएम को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने चित्रों द्वारा विंध्य काॅरिडोर परियोजना के निर्माण कार्यों की जानकारी दी। माॅडल देखने के बाद उन्होंने विंध्य काॅरिडोर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मंदिर के ऊपरी तल पर जाने के लिए लगी लिफ्ट के बारे में बताया और उसको दिखाया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि काम समयबद्ध ढंग से हो। बचे कार्यों में गुणवत्ता का पालन हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शारदीय नवरात्र शुरू होने वाले हैं। देश-प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे। दर्शन की समुचित व्यवस्था हो। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। त्योहार के दौरान साफ-सफाई समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, उप्र पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी आदि मौजूद रहे। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले मंदिर को खाली करा लिया गया। दर्शनार्थियों को कुछ समय पहले ही रोक दिया गया था। थाना कोतवाली रोड, पुरानी वीआईपी व न्यू वीआईपी मार्ग पर आवागमन बंद करा दिया गया था। हालांकि मुख्यमंत्री पुराने वीआईपी मार्ग से ही आए। मुख्यमंत्री के आगमन पर भी बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। मंदिर में उनके आने से पहले बिजली गुल हो गई। हालांकि, थोड़ी देर में आपूर्ति शुरू हो गई। कुछ देर बाद फिर बिजली चली गई। उस समय मुख्यमंत्री मंदिर से जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें