सीएम बोले सोनभद्र में मेडिकल कालेज का निर्माण कराया है इस बार एडमिशन होगा अब बेटियों को नर्सिंग के लिए बाहर नहीं जाना होगा बेटी पढ़ेगी तो बढ़ेगी।
सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि इसके पहले योजनाओं को देने में भेदभाव होता था पिछले दिनों हमारे डिप्टी सीएम आए थे रोजगार मेला लगा था हमने जाति खेमें के आधार पर बांटने का प्रयास नहीं किया गया। सामाजिक एकता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता होनी चाहिए। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प कर रहे हैं।
कहा आज जब बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साढ़े सात साल में जो डबल इंजन की सरकार काम कर रही है बिना भेदभाव किसना गरीब को योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सीएम योगी ने मंच से कहा पहले जब हम इस क्षेत्र में आते थे ऐसे बहुत से लोग थे जिन्हे योजनाओं से वंचित कर रखा गया था। हम मकान राशनकार्ड सब देंगे हम लोगों ने इस कार्य को आगे बढ़ाया है।
सीएम ने मिर्जापुर के युवाओं का आह्वान किया और कहा कि जो भी युवा स्वयं का स्टार्ट अप करना चाहते है नामांकन करवाएं आने वाले दिनों में दस लाख रूपये बिना ब्याज के उपलब्ध करवाने जा रहे हैं। सीएम ने कहा 2017 के पहले माफिया सक्रिय थे आज माफिया गिड़गिड़ा रहे है । कह रहे हूजूर बख्श दो। कहा जब सुरक्षा का ऐसा वातावरण होगा तो मां विंध्यवासिनी की कृपा बरसेगी।
सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि आज प्रदेश विकास के साथ आगे बढ़ रहा है वे बैरियर बनकर खड़ा होना चाहते हैं। मेरी अपील है आने वाली पीढी को पीएम के विकास अभियान को गांव गांव घर घर पहुंचाने का काम करना है। विकास का ये सिलसिला अनवरत आगे बढ़ता रहे इसलिए मैं आया हूं पहले विधवा बुजुर्ग और दिव्यांग को पेशन का लाभ नहीं मिल रहा है,सत्तर वर्ष के हर बुजुर्ग को बिना भेदभाव के पांच लाख रूपये उपचार के लिए सरकार उपलब्ध करवाएगी यूपी में कार्ड बनेंगे।
कहा जिनके पास आवास नहीं उन्हें पीएम आवास या सीएम आवास का लाभ पहुंचाना चाहिए राशन की सुविधा मिले इसके लिए तेजी लानी चाहिए। सीएम ने जोर देकर कहा बिना भेदभाव तक शासन की योजना के लाभ को हर किसी तक पहुंचाने का काम करना है। यूपी के धार्मिक विकास को बताते हुए सीएम ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम को देख रहे होंगे जगमगा रहा है। दिव्य कुंभ भी दिखेगा। मिर्जापुर को दोनों ओर से लाभ होगा।
सीएम सवाल करते हुए बोले अयोध्या धाम जगमग हुआ है, पांच सदी का इंतेजार समाप्त हुआ भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। सवाल पूछूंगा आखिर क्यों पांच सौ साल इंतेजार करना पड़ा? कहा कारण एक ही है निवारण एक ही है बंटे थे इसलिए कटे थे। सीएम ने आह्वान किया बंटिए मत ये डबल इंजन की सरकार आपके साथ खड़े होकर काम करेगी।