फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी 21 नवंबर को कर सकते हैं मिर्जापुर का दौरा, स्वच्छ पेयजल मिशन के डायरेक्टर ने किया निरीक्षण

Mon, 16 Nov 2020 08:35 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

  • दिल्ली से पीएम करेंगे जल जीवन मिशन योजना का शुभारंभ
  • सीएम नगर में व सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम में होंगे शामिल
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलजीवन मिशन योजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 नवंबर को मिर्जापुर जिले का दौरा कर सकते हैं। हालांकि इस योजना का पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। सीएम मिर्जापुर में तथा जिले के सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में योजना का शुभारंभ करेंगे। इसी संबंध में स्वच्छ पेयजल मिशन के डायरेक्टर सुरेंद्र राव ने अपने आठ सहयोगियों के साथ सोमवार को राजकीय इंटर कालेज सहित कई स्थानों पर निरीक्षण किया।

विज्ञापन


मुख्य कार्यक्रम महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में होने की संभावना है। मिशन डायरेक्टर ने जीआईसी का सोमवार को निरीक्षण किया। उनके साथ डीएम सुशील कुमार पटेल, एडीएम यूपी सिंह, जल निगम अभाव शाखा के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जीआईसी के प्रधानाचार्य महेंद्रनाथ ने उनको पूरे परिसर व मैदान का निरीक्षण कराया। 

विज्ञापन

जीआईसी में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी का जायजा लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
डायरेक्टर ने मंच के पास का टायलेट व अन्य बुनियादी सुविधाओं की जांच की। मिशन की टीम रविवार को रात में ही जिले में आ गई थी। वह अष्टभुजा गेस्ट हाउस में रुकी हुई है। बताया जा रहा है कि 21 नवंबर को सीएम जल जीवन योजना के तहत बनने वाले 21 ओवरहेड टैंकों के लिए शिलान्यास कर सकते हैं। सीएम के आगमन को लेकर पूरे जिले में हलचल मची हुई है। 
मिशन की टीम आई है और उसने सोमवार को कई जगह निरीक्षण किया है। सीएम का आगमन प्रस्तावित है। जल जीवन मिशन योजना के लिए शिलान्यास हो सकता है। - यूपी सिंह, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें