मिर्जापुर। रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव की ओर से शुक्रवार को अनगढ़ स्थित भोला गार्डेन में कोविड टीकाकरण कैंप लगाया गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर विंध्याचल स्थित महिला वृद्धाश्रम रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव में माताओं को दरी प्रदान किया गया। अध्यक्ष दीपक कुशवाहा ने कहा कि क्लब सामाजिक कार्यों में तत्पर है। निरंतर ऐसे कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर आनंद सिंह, डा. सुकुमार बाग्ची, अमित आहुजा, अमित सिंह, रवीश अग्रवाल, शक्ति वर्मा, आशुतोष चौबे, अंजलि, अलका आदि लोग रहे।