फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Sat, 08 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
बारिश में जाती छात्राएं
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर में हुई बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं जगह-जगह जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहा। बारिश से नगर में जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। बारिश से क्षतिग्रस्त नालियों के जाम होने से बारिश का पानी सड़कों पर लग गया। 
विज्ञापन



बारिश होने से नगरीय इलाकों सहित विंध्याचल में जलभराव होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। अचानक मौसम का मिजाज बदलने से जमकर हुई बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं तापमान लुढ़कने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन जगह-जगह हुए जलभराव से लोग परेशान दिखाई दिए।

बारिश के बाद नगर के बेलतर, आर्यकन्या रोड, मुकेरी बाजार, संगमोहाल, भटवा की पोखरी, पेहटी का चौराहा, पुतलीघर, हयात नगर, देवपुरवा, भैसहिया टोला, सबरी, पांडेयपुर आदि इलाकों में जलभराव हो गया। नालियां ओवरफ्लो होने लगी, जिससे नाले का गंदा पानी सड़क पर फैल गया। आवागमन घंटों ठप रहा। क्षतिग्रस्त सड़कों पर गड्ढों में भरे पानी व कीचड़ से गुजरने में राहगीर   परेशान दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें