फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिना बरसे लौट गए बादल, एक डिग्री तापमान बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दो दिन बारिश होने के बाद मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को सुबह बादल छाने से बारिश होने की उम्मीद थी लेकिन कुछ देर बाद ही तेज धूप निकल आई। इससे एक डिग्री तापमान बढ़ गया। वहीं, उमस बढ़ने से लोग पसीना पोछते रहे।
विज्ञापन

आषाढ़ के 15वें दिन भी बारिश की उम्मीदें धूमिल हो गईं। जिले के ज्यादातर हिस्सों में किसान पानी के लिए तरस रहे हैं। खेत, तालाब, बांध और नहरें सूखी पड़ी हैं। धान की नर्सरी और चरी की बोआई तक नहीं हो पाई है। बुधवार को भी बारिश की बजाय तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह आकाश में काले बादल छाने से लोगों को लगा कि जोरदार बारिश होगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप भी तेज होती गई। इससे अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पहुंच गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने का संकेत हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। अच्छी बारिश की अभी संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें