फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्वच्छता केवल अभियान नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज । स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि यह हमारी साझा सामाजिक जिम्मेदारी है। इसी संदेश को सार्थक करने के लिए बृहस्पतिवार को जाॅइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह और आईएएस अंशुल हिंदल ने ब्लॉक परिसर में झाड़ू थामी और स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित इस विशेष सफाई अभियान के दौरान अधिकारियों ने सफाई कर्मियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर पूरे परिसर को स्वच्छ किया। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने कहा कि एक स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है जब हमारा वातावरण स्वच्छ हो। इसके लिए केवल सरकारी तंत्र ही नहीं बल्कि हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। आईएएस अंशुल हिंदल ने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जब प्रशासनिक अधिकारी स्वयं धरातल पर उतरकर कार्य करते हैं तो इससे न केवल कर्मचारियों का उत्साह बढ़ता है बल्कि आम जनमानस में भी एक सकारात्मक संदेश जाता है। इस अवसर पर एडीओ पंचायत अजय शंकर, अनिरुद्ध तिवारी, पूजा गुप्ता, संजीव कुमार पटेल, जितेंद्र कुमार बिंद, साजन कुमार विद्यार्थी सहित अन्य सफाई कर्मियों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें