फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खोराडीह को मिली तीन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। विकास खंड में ग्राम पंचायत खोराडीह के ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से संतृप्त करने के लिए कुल आठ मार्गों की मांग की गई थी। इसी क्रम में तीन मार्ग के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।बृहस्पतिवार को सहायक अभियंता हंस यादव की अध्यक्षता में किसानों के साथ बैठक हुई। हंस यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत में चंदनपुर राजेश पटेल की दुकान से डोंगिया बांध तक पांच किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण कार्य तथा चंदनपुर घूरे पाल के घर से दशरथ सोनकर के घर तक तीन किलोमीटर व भल्लू कोल के घर से लतिरहवा रामधारी कोल के घर तक तीन किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उक्त सड़कों का अनुमोदन प्राप्त हो गया है। बैठक के बाद कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग से आए इंजीनियरों ने मौका मुआयना किया। ग्राम प्रधान महेश प्रसाद कोल ने बताया सड़क निर्माण की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। इस दौरान पूर्व प्रधान रामेश्वर सिंह, अजय तिवारी, दशरथ, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें