फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में सफाई और कीटनाशकों का कराएं छिड़काव : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर एक अप्रैल से चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान के दौरान गांवों में सफाई के अलावा कीटनाशकों का छिड़काव कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित इलाकों के गांवों में सफाई कराने, झाड़ियों को कटवाने तथा नालियों के आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। उन्होंने सभी विकास खंडों में डेंगू प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित करने, हाई रिस्क वाले क्षेत्रों तथा मलिन बस्तियों, प्राथमिक विद्यालयों, पंचायत भवनों आदि चिह्नित कर फागिंग कराने तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने को कहा। उन्होंने एडीओ पंचायत को ग्राम पंचायतों तथा निकायों के अधिशासी अधिकारियों को वार्डों एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अपने क्षेत्रों में हर दिन कम से कम दो गांवों में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकताओं तथा एएनएम के साथ भ्रमण कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें