फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा किनारे शास्त्रीय गायन, लोकगीत और भजन की प्रस्तुति

विज्ञापन
फतहां घाट पर विंध्य स्वर संध्या (मुक्ताकाशीय मंच) पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार, सोशल मीडिय
विज्ञापन
फतहां घाट पर आयोजित हुई विंध्य स्वर संध्या
विज्ञापन

मिर्जापुर। फतहां घाट पर शनिवार रात पंडित छन्नूलाल मिश्र काशी संगीत न्यास की ओर से आयोजित विंध्य स्वर संध्या (मुक्ताकाशीय मंच) के तहत शास्त्रीय गायन, लोकगीत और भजन की प्रस्तुति हुई। घाट की सीढ़ियों पर बैठकर संगीत साधकों और संगीत प्रेमियों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
विज्ञापन

न्यास की ओर से हर शनिवार और रविवार को फतहां घाट पर शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य की संगीतमय प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सत्यदेव मिश्रा ने शास्त्रीय गायन, भजन और लोक संगीत प्रस्तुत किया। उनके साथ सर्वेश कुमार ने हारमोनियम तथा अभिनव मिश्र ने तबले पर संगत की। इस अवसर पर न्यास की अध्यक्ष एवं पंडित छन्नूलाल मिश्र की पुत्री प्रो. नम्रता मिश्रा ने कलाकारों को अंगवस्त्र और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में संगीत प्रेमियों के अलावा डॉ. सुषमा अग्रवाल, देव राम, शुभम पाण्डेय, अजय मिश्रा, संदर्भ पांडेय सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें