फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंडरपास में फंसा नगर विधायक का वाहन

विज्ञापन
अकोढ़ी अंडरपास में फंसा नगर विधायक का वाहन, संवाद
विज्ञापन
- अकोढ़ी रेलवे अंडरपास में कीचड़ और मलबे में फंसी कार, ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकालना पड़ा
विज्ञापन

मिर्जापुर। छानबे क्षेत्र के अकोढ़ी रेलवे अंडरपास में बुधवार को नगर के विधायक भाजपा रत्नाकर मिश्र का वाहन कीचड़ और मलबे में फंस गया। वाहन को निकालने के लिए ट्रैक्टर बुलाना पड़ा। ग्रामीणों की मदद से विधायक को बाहर निकाला गया। ट्रैक्टर से वाहन को खींचकर बाहर निकालने के बाद उसके पिछले पहिए का टायर फटा मिला। स्टेपनी लगाकर वाहन को ठीक करने के बाद उसे रवाना किया गया। बताया गया कि पत्थर के कारण टायर फट गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से कर्णावती नदी में आई बाढ़ से अकोढ़ी रेलवे अंडरपास करीब एक महीने तक पानी और मलबे में डूबा रहा। अकोढ़ी समेत आसपास के करीब 15 गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से अंडरपास से पानी, कीचड़ और मलबा हटाकर किसी तरह आवागमन शुरू कराया, लेकिन पूरी तरह सफाई नहीं होने से दलदल की स्थिति बनी रही। बुधवार को नगर विधायक क्षेत्र भ्रमण के दौरान इसी अंडरपास से गुजर रहे थे। कीचड़ में वाहन फंसने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने बताया कि पत्थर के कारण कार का टायर फट गया था। उसकी वजह से उसे ट्रैक्टर से खिंचवाकर निकलवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें