फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी: बीडीसी सदस्यो को अपने पाले में करने के लिए मची होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए दावेदारों की जोड़ तोड़ शुरू हो गई है। भावी उम्मीदवार बीडीसी सदस्यों की खरीद फरोख्त में लगे है। इसकी चर्चा जोरों पर है। सूत्रों की मानें तो ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कीमत तीन से पांच लाख रुपये तक बताई जा रही है। सिटी ब्लॉक प्रमुख पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। इसके लिए अभी तक दो दावेदार ही मैदान में आमने-सामने हैं। ब्लॉक क्षेत्र में कुल 122 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। जिन्हें अपने पक्ष में वोट देने के लिए ब्लॉक प्रमुख पद प्रत्याशी न सिर्फ लामबंद हो गए बल्कि उनकी खरीद फरोख्त में लग गए हैं। बीडीसी सदस्यों की तीन लाख से शुरू हुई कीमत पांच लाख रुपये प्रति सदस्य तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं प्रत्याशियों की ओर से क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मोटर साइकिल व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया जा रहा है। एक निर्वतमान क्षेत्र पंचायत प्रमुख के दरवाजे पर तो सुबह, दोपहर और शाम तीनों पहर महफिलें सज रही हैं। मजे की बात तो यह कि जहां ब्लाक प्रमुखों को चुनाव लड़ने के लिए महज दो लाख रुपये खर्च सीमा तय की गई है। वहीं मात्र एक सदस्य को अपने पाले में करने के लिए तीन से पांच लाख रुपये लुटाने की बातें भी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें