श्रेया त्रिपाठी के द्वारा इण्टर की परीक्षा में 95अंक प्राप्त करने पर मिठाई खिलाते परिजन
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। कहते हैं कि यदि प्रतिभा हो तो वह सामने जरूर आती है। यह बात सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के बच्चों ने साबित कर दिया है। इस बार उन्होंने आइसीएसई की दसवीं व 12 वीं दोनों ही परीक्षा में जिले में परचम लहराया है। दोनों ही कक्षाओं में इस विद्यालय के बच्चे अव्वल आए हैं। दसवीं में इसी विद्यालय की दर्शना सेठिया ने 96. 20 प्रतिशत अंक हासिल किया है। जबकि सेंट मेरी की समृद्धि श्रीवास्तव 95. 20 फीसद अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। तृतीय स्थान पर सेंट मेरी दिव्या पाठक 94. 60 फीसद अंकों के साथ रही। इतने ही अंकों के साथ राजीव पाठक संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर इसी विद्यालय के 94. 40 प्रतिशत अंकों के साथ अनुपम अजय प्रताप सिंह रहे। पांचवे स्थान पर बजाज स्कूल के ही दिव्यांश द्विवेदी 93. 80 फीसद अंकों के साथ रहे। वहीं, 12 की परीक्षा में अमर्त्य सिंह ने जिले में अव्वल स्थान हासिल किया। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के अमर्त्य ने 97. 50 फीसद अंक हासिल किया। यह इस विद्यालय का अब तक का सर्वोच्च अंक है। इससे विद्यालय में खुशी की लहर है। इसी के साथ ही सेंट मेरी की अलंकृता सिंह ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। बजाज स्कूल की श्रेया त्रिपाठी ने 95 फीसद अंकों के साथ तीसरा स्थान तथा इसी विद्यालय के प्रियांशु गुप्ता ने 94. 25 फीसद अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। पांचवां स्थान सेंट मेरी के अखिल पांडेय ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ हासिल किया।