फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुख्यमंत्री से मिले चुनार विधायक, प्रीपेड मीटर की समस्या बताई

विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलते चुनार विधयक अनुराग सिंह, स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के चुनार विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। विधायक के प्रतिनिधि ने बताया कि अनुराग सिंह ने मुख्यमंत्री को जिले के विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही नई संभावनाओं के लिए भी विचार किया। मुख्यमंत्री ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक ने बिजली निगम की ओर से स्मार्ट मीटर के प्रीपेड में बदले जाने व उससे उपभोक्ताओं को हो रही समस्या के बारे में जानकारी दी। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह क्षेत्र प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लगा हुआ है। यहां पर चुनार का प्राचीन ऐतिहासिक किला और अहरौरा क्षेत्र में भंडारी देवी मंदिर, अशोक के शिलालेख आदि प्रसिद्ध चीजें हैं। यदि इनका भी विकास किया जाए तो पर्यटन की असीम संभावना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें