मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल में आयोजित बी डिविजन क्रिकेट लीग के दो मैच बृहस्पतिवार को खेले गए। पहला मैच मारबहस और चुनार क्रिकेट एकेडमी के बीच 20-20 ओवर का खेला गया।
इसमें चुनार ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मारबहस की टीम बैटिंग करते हुए 14 ओवर एक गेंद में 102 रन बनाकर आल आउट हो गई। इसमें तरुण और अनिमेश ने 13-13 रन बनाए। आर्यदीप ने चार, अजय, साहिल, हेमंत, राना और ऋतिक ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी चुनार की टीम ने आठ ओवर पांच गेद में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें चंचल ने नाबाद 41 और आयुष ने 11 रन बनाए।
दूसरा मैच वीपीएस और चुनार के बीच खेला गया। वीपीएस ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। वीपीएस की टीम 20 ओवर में 123 रन बनाकर आल आउट हो गई। इसमें ऋषभ ने 18, मोहित ने 19, कृतज्ञ ने 19, उदित, रंजित और तनमय ने 11-11 रन बनाए। अंश, आयुष और हेमंत ने दो-दो और अजय ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी चुनार की टीम ने बिना विकेट खोए आठ ओवर दो गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। चंचल ने 66 और आयुष ने नाबाद 26 रन बनाए। अंपायर कृष्ण कुमार गुप्ता, अमर ज्योति विश्वकर्मा और स्कोरर मनोज यादव रहे। इस अवसर पर रजत सिंह, अभय मौर्या, आलोक यादव, जान्हवी प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।