शोक संतप्त परिवार को सहायता राशि का चेक सौंपते चुनार भाजपा विधायक अनुराग सिंह।-संवाद।
सीखड़। चुनार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनैता डोमनपुर निवासी कमला प्रसाद की अरब देश में कार्य के दौरान मौत हो गई थी।
सोमवार को चुनार के भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी। उनकी पत्नी को आर्थिक सहायता राशि की सौंपी।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, विजय सिंह, जितेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, रवींद्र शुक्ला सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। संवाद