फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कॅरिअर का चुनाव केवल नौकरी पाने के लिए नहीं, समाज में योगदान देने के लिए करें

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। राजकीय हाईस्कूल खखड़ा में बृहस्पतिवार को कॅरिअर हब पंख पोर्टल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीओ पंचायत सकलडीहा बजरंगी पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही भविष्य का निर्माता हैं। कॅरिअर का चुनाव केवल नौकरी पाने के लिए नहीं, बल्कि अपने व्यक्तिगत विकास और समाज में योगदान देने के दृष्टिकोण से होना चाहिए। बच्चों को रुचि को पहचान कर उस दिशा में मेहनत करनी चाहिए। प्रधानाचार्य विद्योत्मा श्रीवास्तव ने कहा कि कॅरिअर केवल पेशेवर सफलता का साधन नहीं है, बल्कि जीवन में संतुलन और आत्मनिर्भरता लाने का माध्यम भी है। इस अवसर पर निर्मला श्रीवास्तव, संदीप कुमार, सावित्री मौर्य, मनीषा,निशा यादव माैजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें