। जिले के परिषदीय विद्यालयों में आयोजित होने वाले अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है। यह बदलाव निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य होने के कारण हुआ है। परिषदीय विद्यालयों की कक्षा एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं पहले 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक होनी थी। अब अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 10 से 15 दिसंबर के बीच होंगी। बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि इसके लिए सभी बीईओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संवाद