फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीता श्रीवास्तव का चित्रांश महासभा ने किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिला इकाई के लोगों ने सोमवार को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित कजरी गायिका अजीता श्रीवास्तव को उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के लोगों ने अजीता श्रीवास्तव को अंगवस्त्रम के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने कहा कि अजीता श्रीवास्तव ने न केवल कायस्थ समाज का, बल्कि पूरे मिर्जापुर जिला और लोक गायकों का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। इसके लिए चित्रांश समाज उनका सदैव आभारी रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रजत श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा, शिवम् श्रीवास्तव, विवेक चंद्र श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, अंश सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें