फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बंद होने से कर्मचारियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई की बैठक सोमवार को पथरहिया स्थित संघ कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें पुरानी पेंशन बंद किए जाने पर आक्रोश जताया साथ ही पुरानी पेंशन की बहाली करने की मांग की। कर्मचारियों ने आउटसोर्सिंग से कर्मचारियों को रखने की व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की। बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष जी दुबे, कमल कुंज चौबे, प्रभाशंकर आजाद, लाल साहब बिंद आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में रामबाग स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक संघ भवन में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष मोहन लाल यादव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 से पुरानी पेंशन बंद किए जाने से प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। बैठक में दुर्गेश यादव, नरेश शर्मा, अशफाक खान, बबलू खान, राजेश पांडेय, एसबी सिंह ,राजकुमार यादव, कैलाश दुबे, दशरथ दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें