फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट्रोफा का फल खाने से प्राथमिक विद्यालय के 11 बच्चों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंगलवार की सुबह सिटी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय के 11 बच्चों ने जेट्रोफा का फल खा लिया। इससे हालत बिगड़ गई। हेडमास्टर अनवर अहमद ने सभी को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जसोवर पहाड़ी प्राथमिक विद्यालय पर सुबह 10 बजे पहुंचे बच्चे स्कूल में एक घंटे बाद उल्टी करने लगे। अध्यापकों ने परिजनों को सूचना देकर बच्चों को मंडलीय अस्पताल लाया। इसमें नौ वर्षीय शहजाद पुत्र गुड्डू, आठ वर्षीय आजाद पुत्र मुन्नू, आठ वर्षीय गुलाम साबिर पुत्र चांदबाबू, सात वर्षीय अली हुसैन पुत्र पप्पू, आठ वर्षीय सजीना पुत्र मुन्नू, छह वर्षीय हसरत पुत्र भोत्तल, आठ वर्षीय आरिफ पुत्र नसीम हैं। हेड मास्टर अनवर अहमद ने बताया कि विद्यालय के बाहर लगे जेट्रोफा का फल खाकर बच्चे स्कूल में आए थे। एक घंटे बाद उल्टी करने लगे। तो मंडलीय अस्पताल लाया गया। डा. आरके सिंह ने बताया कि बच्चों की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें