फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही क्षम्य नहीं

Fri, 10 Jul 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुक्त विन्ध्याचल मंडल अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय के सभागार में गुरुवार को मंडल स्तरीय पोषण समिति की समीक्षा बैठक किया।
विज्ञापन


साथ ही दो-दो कुपोषित गांव लेने वाले मंडल स्तरीय अधिकारियों की भी समीक्षा की। कहा कि बच्चों ,गर्भवती व धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र के उपस्थित नहीं रहने पर नाराजगी व्यक्त किया।

आयुक्त ने कहा कि शासन की योजनाओं को गंभीरता से लें । उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने दो-दो कुपोषित गांव गोद लिया है, वे पूरी तन्मयता से गांव का                   निरीक्षण करें।
विज्ञापन


उसके बाद ही आख्या दें। उन्होंने कहा कि बच्चों ,गर्भवती व धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य के संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। आयुक्त ने तीनों जिलों के अधिकारियों से जानकारी                  प्राप्त किया ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रत्येक माह                गांव का निरीक्षण करें तथा अपनी आख्या दें ।
उन्होंने कहा कि जिन गांवों में सर्वे नही हुआ है तत्काल सर्वे कराएं।

गांव में ग्राम प्रधान, आशा कार्यकत्री, एएनएम व चिकित्सक की बैठक करके कार्य में तेजी लाने का निर्देश दें । आयुक्त ने अपर आयुक्त को निर्देश दिया की तीनों जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेज कर गांव का भ्रमण करने का निर्देश दें। जिससे समुचित चिकित्सा सुलभ हो सके।

 बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन माताफेर, मुख्य विकास अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर अमित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें