फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सत्र के पहले दिन बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में सोमवार से नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। परिषदीय विद्यालयों के अलावा सभी मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भी नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। परिषदीय विद्यालयों में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रवेश द्वार गुब्बारों और फूलों से सजाए गए थे।
विज्ञापन

जिले में 1806 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 1200 प्राथमिक, 208 कंपोजिट तथा 298 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 281000 बच्चे पंजीकृत हैं। शनिवार को सभी को प्रगति पत्र दिए गए थे। किसी भी बच्चे को अनुत्तीर्ण नहीं किया गया था। सभी विद्यार्थी अगली कक्षा में पहुंच गए। सोमवार को इन बच्चों को उनकी नई कक्षा में बैठाया गया। प्रधानाध्यापकों तथा बाकी अध्यापकों ने उनका स्वागत किया। पहाड़ी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भगेसर में शैक्षणिक सत्र के पहले दिन कक्ष अध्यापिका स्वरूप कुमारी ने नव प्रवेशी बच्चों का गेट पर ही फूल और गुब्बारे देकर स्वागत किया। प्रधानाध्यापक रविकांत ने बताया कि पहले दिन पांच नामांकन हुए। इन बच्चों को पहले दिन केवल मनोरंजन के लिए खेल में प्रतिभाग कराया गया। पहले दिन अधिकांश बच्चों को नई पुस्तकें नहीं मिल सकीं। कक्षा एक और दो की अधिकांश पुस्तकें नहीं आई हैं। विद्यालयों में पहले से ही रखी गई पुरानी पुस्तकें नए बच्चों को उत्साहवर्धन के लिए दी गईं। इसके साथ ही अध्यापकों ने संबंधित विद्यालयों के आसपास के गांवों में जाकर स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की। अभिभावकों से अपने बच्चों को विद्यालय भेजने का आह्वान किया। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि पहले दिन कई बच्चों के नामांकन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें